Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी पुलिस द्वारा अवैध रेत से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली की जप्त | Karera News

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी गजेंद्र सिंह कंवर एवं एसडीओपी करैरा जीडी शर्मा के मार्गदर्शन में रेत के अवैध उत्खनन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी करैरा निरी. मनीष शर्मा द्वारा मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम को उनि रुपेश शर्मा के नेतृत्व में ग्राम सड़ से अवैध रेत भरकर आ रहे ट्रैक्टर एवं ट्राली को पकड़कर विधिवत जप्त कर अग्रिम कार्रवाई करने हेतु खनिज विभाग को सूचना दी गई।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी करैरा निरी. मनीष शर्मा, उनि. रुपेश शर्मा, आरक्षक धर्मेंद्र शर्मा, विजय कटारे एवं दीपक मौर्य की सराहनीय भूमिका रही।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!