Press "Enter" to skip to content

दिनारा पुलिस ने पकड़ी 64 लीटर कच्ची शराब | Dinara News

दिनारा। दिनारा थाना पुलिस ने 64 लीटर कच्ची शराब जब्त की है। पुलिस ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि दिनारा-पिछोर रोड पर िस्थत ग्राम दबरा दिनारा बस स्टैंड पर कच्ची शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जहां कार्रवाई करते हुए रतन पुत्र जुगराज यादव निवासी दबनारा दिनारा के कब्जे से दो प्लास्टिक की कट्टी जिसमें 64 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब कीमत 6400 रुपए जब्त की। मामले में पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रिपुदमसिंह राजावत, सहायक उपनिरीक्षक संजय कुमार भगत, प्रधान आरक्षक ताराचंद सागर, आरक्षक अरविंद माझी, मनोज यादव, दीपक शर्मा, रामवीर सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, मनीष गोस्वामी की सराहनीय भूमिका रही।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!