Press "Enter" to skip to content

जहर खाने से युवक की मौत ,पिता ने एक महिला सहित युबक पर लगाया प्रताड़ना का आरोप | Pohari News

शिवपुरी। जिले के पोहरी में मंगलवार की सुबह जहर खाने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक के पिता ने बैराड़ की एक महिला और पोहरी के एक युवक पर अपने पुत्र को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार हेमंत पुत्र लक्ष्मीनारायण नामदेव उम्र 30 साल निवासी लाल कोठी पोहरी ने मंगलवार की सुबह करीब 8:00 बजे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया. मुंह से सफेद झाग निकलते देख परिजन तुरंत युवक को पोहरी के सरकारी अस्पताल लेकर पहुँचे यहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ सुनील गुप्ता ने युवक का इलाज किया. लेकिन इलाज के दौरान कुछ समय बाद ही युवक की मौत हो गई. युवक की मौत के बाद उसके पिता लक्ष्मीनारायण नामदेव ने पोहरी थाने पहुँच कर ₹20 हजार के लेनदेन को लेकर बैराड़ की एक महिला पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कहा कि ये महिला आए दिन घर पर आकर हेमंत को जान से मारने और बलात्कार के झूठे केस में फंसा देने की धमकी दे रही थी और पोहरी के एक युवक पर भी प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है.मृतक के पिता का यह भी कहना है कि मरते समय मेरे पुत्र हेमंत नामदेव ने डॉ सुनील गुप्ता के सामने इन दोनों का नाम लिया था. इन्हीं दो लोगों की प्रताड़ना से तंग आकर मेरे पुत्र ने जहर खा लिया जिससे उसकी मौत हो गई.
पोहरी थाना नगर निरीक्षक नीलम सविता का कहना है कि
प्रथम दृश्यता किसी जहरीले पदार्थ का सेवन करने से युवक की मौत हो गई है. पुलिस ने युवक का पीएम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है इस मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है.पीएम रिपोर्ट, घटनास्थल के साक्ष्य और परिजनों के कथन लेकर आगामी कार्रवाई की जाएगी.
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!