Press "Enter" to skip to content

वारदात को अंजाम देने कट्टा लेकर घूम रहा था युवक, पुलिस ने पकड़ा | Khaniyadhana News

शिवपुरी। खनियांधाना थाना क्षेत्र के तहत ग्राम गूढर में पुलिस ने एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम गूढर में घाटी के पास एक युवक हथियार लेेकर घूम रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी जहां से संदिग्ध युवक को पकड़ा। पकड़े गए युवक ने अपना नाम दिनेश पुत्र ताराचंद रजक निवासी ग्राम मेनवारा थाना जखोरा जिला ललितपुर उप्र बताया। तलाशी लेने पर युवक के पास से 315 बोर का कट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने मामलेे में आम्र्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।े
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!