Press "Enter" to skip to content

कांग्रेसियों ने हाल ही में प्रत्याशी घोषित हुए प्रागीलाल का पुतला फूंका, जताया विरोध @Karera News

करैरा। कांग्रेस में टिकट दिए जाने से पहले तो विरोध के स्वर बुलंद हो ही रहे थे। रविवार को हाल ही में कांग्रेस के घोषित हुए प्रत्याशी प्रागीलाल जाटव का कांग्रेसियों ने ही पुतला फूंक दिया। टिकट मिलने के साथ ही कलह उजागर होना शुरू हो गई है। करैरा से कांग्रेस ने प्रागीलाल जाटव को उम्मीदवार बनाया है, जिसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं। रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक कर प्रत्याशी प्रागीलाल का पुतला फूंका और मुर्दाबाद के नारे लगाए।
इससे पूर्व नगर के एक मैरिज गार्डन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बसपा छोड़ कांग्रेस में आए प्रागीलाल जाटव को टिकट मिलने पर विरोध किया। इसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मांग थी कि अन्य पार्टी से आए व्यक्ति को टिकट नहीं दिया जाएए अगर टिकट नहीं बदला गया तो हम चुनाव में पार्टी का विरोध करेंगे। टिकट के लिए कांग्रेस पार्टी में संघर्ष कर रहे कांग्रेसियों की उपेक्षा की गई है। इसको हम सहन नहीं करेंगे और करैरा विधानसभा के 5 हजार कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी से इस्तीफा देंगे। विरोध करने वालों में प्रदेश किसान कांग्रेस की सचिव एडवोकेट अश्विनी शर्मा, मंडल अध्यक्ष दाताराम यादव, मंडल अध्यक्ष पीतमसिंह, कल्याणसिंह परमार, रामजी दुबे, केपी यादव, गजेंद्र यादव, कैलाश लोधी, हरगोविंद सेन, मोनू नीखरा, संजय यादव, रामपाल यादव, वीरसिंह रावत, श्रीलाल रावत सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!