Press "Enter" to skip to content

अजमेर पाल बने विकलांग बल के जिलाध्यक्ष @Pohari News

पोहरी। विकलांग व्यक्तियों की मदद एवं उन्हें आवश्यकता अनुरूप मार्गदर्शन एवं उनकी लड़ाई लड़ने वाले एकमात्र संगठन विकलांग बल के मध्यप्रदेश राज्य प्रभारी हेमंत सिंह कुशवाहा द्वारा पोहरी निवासी अजमेर सिंह पाल को शिवपुरी जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। विकलांग बल के मध्य प्रदेश राज्य प्रभारी हेमंत सिंह कुशवाहा द्वारा जारी पत्र के आधार पर शिवपुरी जिले की जिला अध्यक्ष पद पर अजमेर सिंह पाल की नियुक्ति की गई है। अजमेर सिंह के जिला अध्यक्ष बनने पर विकलांग संगठन के लोग अन्य साथियों ने बधाई दी है, बधाई देने वालों में शामिल हैं अशफाक खान, सोनेराम धाकड़, ताहिर खान, सोनू धानुक, राजकुमार धानुक, नीरज पाल, हेमंत  टुंडेल, श्यामलाल बाथम आदि।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!