खेत में काम कर रहे युवक के उपर गिरा तार, मौत @Karera News

करैरा। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के तहत बीते रोज अपने खेत में काम कर रहे एक युवक करंट की चपेट में आ गया। जिससे युवक मौके पर मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार कमलसिंह पुत्र डालचंद्र रावत निवासी सढ अपने बटाई के खेत में धान में काम कर रहा था। तभी खेत में उपर से गुजरा बिजली का तार टूटकर गिर गया। कमल सिंह तार की चपेट में आ गया। जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।