Press "Enter" to skip to content

उपचुनाब पोहरी : जहां सीएम ने की सभा, कांग्रेसियों ने वहां छिड़का गंगाजल @Pohari News

शिवपुरी। उप चुनाव से पहले पार्टियां सभी हथकंडे अपनाने लगी हैं। मंगलवार को पोहरी में कांग्रेसजनों ने गंगाजल का छिड़काव कर डाला। यह गंगाजल कॉलेज मैदान के उस मंच पर छिड़का गया जहां 11 सितंबर को सीएम शिवराजसिंह, राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर, ग्रह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, लोनिवि मंत्री सुरेश रांठखेड़ा मौजूद थे और आमसभा हुई थी। आज यहां ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आपाक अंसारी, कांग्रेस प्रवक्ता संजीव शर्मा बंटी के नेत्रत्व में कांग्रेसजन पहुंचे और मंच पर गंगाजल का छिड़काव किया। कांग्रेसियों ने कहा कि जनमत के आधार पर कांग्रेस की सरकार बनी थी। लोगों ने कांग्रेस पर विश्वास जताया था लेकिन धनबल के आधार पर सरकार गिरा दी। जिसकी हम घोर निंदा करते हैं। नेताओं ने यहां तक कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है। इसके बाद नेता पोहरी आए और सभा की। इसलिए पोहरी की धरती अपवित्र हो गई है जिसे हम शुद्ध कर रहे हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!