Press "Enter" to skip to content

सीईओ ने की भौराना पंचायत के रोजगार सहायक की सेवाएं समाप्त, फर्जी डिप्लोमा लगाकर हासिल की थी नौकरी / Pohari News

शिवपुरी। पोहरी जनपद सीईओ ने ग्राम पंचायत भौराना के रोजगार सहायक राजेंद्र जाटव की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। सीईओ ने यह कार्रवाई जिला पंचायत व रोजगार गारंटी परिषद में हुई शिकायत के बाद प्राप्त हुए जांच प्रतिवेदन के आधार पर की है। जांच में पाया गया कि राजेंद्र जाटव ने फर्जी कंप्यूटर डिप्लोमा लगाकर रोजगार सहायक की नौकरी हासिल की थी जिसमें बाद में राजेंद्र ने पीजीडीसीए की अंकसूची लगाने की बात कही थी, लेकिन वह भी आवेदन की अंतिम तिथि के बाद जारी की गई थी। इस वजह से उसकी सेवा समाप्त कर दी गई है। 
पहले लगाई थी डिप्लोमा की अंकसूची
जनपद पंचायत सीईओ ने बताया कि भौराना के रोजगार सहायक राजेंद्र जाटव पुत्र विशनलाल जाटव द्वारा 30 जून 2012 को आवेदन में डीसीए सेकंड सेमेस्टर उत्तीर्ण की अंकसूची लगाई थी जिसकी जांच में महर्षि महेश योगी विश्वविद्यालय द्वारा जानकारी दी गई कि यह अंकसूची उनके यहां से जारी नहीं हुई है। इसके बाद रोजगार सहायक ने पीजीडीसीए की अंकसूची आवेदन के साथ लगाने की बात कही थी, लेकिन जब विश्वविद्यालय से इस संबंध में जानकारी ली गई तो यह अंकसूची भी आवेदन की अंतिम तिथि के दो माह बाद 27 अगस्त 12 को जारी की गई थी। इस पर फर्जी दस्तावेज लगाने के आरोप में रोजागर सहायक के खिलाफ सेवा समाप्ति की कार्रवाई की गई है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!