Press "Enter" to skip to content

जमीन के फर्जी कागज बनवा कर की 30 लाख की ठगी / Pohari News

शिवपुरी। पोहरी थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम  सोनीपुरा में एक युवक ने जमीन के कागज बनाकर 3000000 ठगी कर ली। जब फरियादी को इस बात का पता चला तो उसने रुपए वापस मांगे जिस पर युवक ने रुपए देने से मना कर दिया। जब रुपए वापस नहीं मिले तो वह थाने पहुंचा और अपनी शिकायत दर्ज करवाई। 
समर सिंह धाकड़ नत्थू राम धाकड़ निवासी ग्राम गणेश खेड़ा ने बताया कि सोनू राठौर पुत्र ठाकुर लाल राठौर बीते रोज उसके पास आया और इस जमीन को दिखाकर उसे बेचने के लिए कहा जिस पर मैंने उस जमीन का सौदा कर लिया। जब सोनू राठौर से जमीन के कागजात मांगे तो उसने दे दिए जिस पर मैंने दो किस्तों में 3000000 रूपए का भुगतान कर दिया। रजिस्ट्री की बारी आई तो पता चला की जमीन के कागज नकली है। मामले को लेकर सोनू को सूचना दी और अपने वापस मांगे तो रुपए देने से इंकार कर दिया। जिसके बाद वह पहुंचा और अपनी शिकायत दर्ज करवाई। मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!