Press "Enter" to skip to content

तालाब में नहाने गया युवक डूबा, तलाशी के लिए चलाया रेस्क्यू / karera News

करैरा। करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले बगेदरी में गांव के ही पास की नदी में नहाने गया एक युवक लापता हो गया। स्थानीय लोगों ने युवक को डूबता हुआ देखा जहां उन्होंने पास में ही खड़ी डायल 100 को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोर के द्वारा रेस्क्यू चलाया लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल सका था। थाना प्रभारी मनीष शर्मा का कहना है कि युवक की तलाश की लिए सुबह फिर से रेस्क्यू किया जाएगा। 
मुन्ना पुत्र मोतीलाल परिहार (55) निवासी बगेदरी सुबह अपने घर से नहाने के लिए गांव के ही पास महुअर नदी में गया हुआ था। अचानक युवक नदी में डूबने लगा और कुछ देर बाद वह नदी में गायब हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने युवक को डूबता देखा तो उन्होंने पास में ही खड़ी डायल 100 को सूचना दी डायल 100 तत्काल मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से युवक को तलाशने का प्रयास किया लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। वहीं रविवार सुबह फिर से रेस्क्यू किया जाएगा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!