शिवपुरी: करैरा जनपद के खोवा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। जिसमें डेढ दर्जन से अधिक लोग घायल। जिनमे प्रजापति समाज के 12 लोग लहूलुहान हो गए। जिनको प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करैरा पहुंचाया गया जिनमें सभी लोगों की हालत नाजुक होने पर शिवपुरी रेफर
किया गया. जाटव समाज के 6 लोग घायल हुए. जानकारी के अनुसार बताया गया कि खोवा निवासी प्रभु दयाल प्रजापति, प्रवीण प्रजापति की जमीन गांव के ही दिनेश जाटव, महेंद्र, सेर सिंह, पतिराम, सुरेंद्र, मनोज, नीरज, अंकुश, राहुल, सोनी, उत्तम, संदीप, बनबली एवं उनके परिवारजनों ने मेड को लेकर विवाद हो गया. जिसको लेकर आज सुबह लगभग 8 बजे दोनों पक्ष में विवाद हो गया जिसमें से दिनेश जाटव अपने परिवार के लगभग 1 दर्जन से अधिक साथियों को लेकर आया और प्रभु दयाल प्रजापति एवं उनके परिवार जनों की लाठी, लुहागीं, लोगों से मारपीट कर डाली जिससे लगभग 12 लोग लहूलुहान हो गए पुलिस ने सभी को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा वहां से चार लोगों की हालत नाजुक होने पर शिवपुरी रेफर किया गया पुलिस जांच में जुट गई. समाचार लिखे जाने तक तक एफ आई आर की कार्यवाही जारी थी.
बड़ी खबर: दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, 12 घायल, करैरा के खोवा गाँव की घटना / Shivpuri News




