Press "Enter" to skip to content

रात को सोया था शिक्षक, सुबह बिस्तर पर पड़ा मिला मृत, जांच में जुटी पुलिस / Pohari News

शिवपुरी। जिले के पोहरी कस्बे में भगवती कॉलोनी में गुरूवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक शासकीय शिक्षक की मौत हो गई। परिजनों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पोहरी थाना पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद पंचनामा बनाकर शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। 
मृतक कल्याण पुत्र परशुराम आदिवासी ग्राम पटेवरी हाल निवास भगवती कॉलोनी पोहरी पेशे से शासकीय शिक्षक है जो पोहरी के ग्राम अहेरा में प्राथमिक स्कूल में पदस्थ थे। परिजनों ने बताया कि 21 सितंबर सोमवार को कल्याण पोहरी में बड़े पुल के पास बाइक से गिर पड़ा था जिससे उसे गंभीर चोटें आई थी जिसका इलाज चल रहा था। मृतक शिक्षक के स्वजनों का कहना है कि बुधवार की रात शिक्षक बिस्तर पर सोया था। वहीं उसकी पत्नी-बच्चे भी पास में ही सो रहे थे, लेकिन सुबह जब पत्नी सोकर उठी तो देखा कि कल्याण बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। इसकी सूचना स्वजनों ने तत्काल पुलिस को दी जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!