Press "Enter" to skip to content

परेशान पत्नी ने लगाई फांसी ,अंतिम संस्कार रोककर भाई ने कराया पोस्टमार्टम / Karera News

करैरा। करैरा थाना क्षेत्र के ब्लॉक कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि महिला के पति का कहीं और चक्कर चल रहा था जिससेे परेशान होकर उसने घातक कदम उठाया। 
टीआई मनीष शर्मा ने बताया कि महिला के भाई ने जानकारी दी थी कि शिक्षक अनिल कुमार गुप्ता की पत्नी पूजा का अपने पति से आए दिन झगड़ा होता था, क्योंकि अनिल का किसी अन्य महिला से संबंध थे। उसकी बहन को इस बात की जानकारी थी, जिसके चलते तंग आकर उसकी बहन पूजा फांसी पर झूल गई।
ससुराल वालों फांसी से लाश को उतारकर हमको बुलवाया और कहा कि पूजा की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। ये कहते हुए उसे अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे। लेकिन पूजा के भाई ने जब उसकी गर्दन पर फंदे के निशान देखे तो उसने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को अंतिम संस्कार करने से रात 11 बजे रोक दिया। पूजा पत्नी अनिल कुमार गुप्ता ब्लॉक के सामने अंजली जनरल स्टोर करैरा के रहने वाली थी। पुलिस पड़ताल में जुट गई है।
मृतिका के भाई ने वीडियो बनाकर जीजा व उसके भाई पर लगाए आरोप
पूजा के भाई अखिलेश का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें उसने बहन की मौत का जिम्मेदार शिक्षक अनिल और उसके भाई को बताया है। किसी अन्य महिला से संबंधों को लेकर आए दिन बहन से झगड़ा और मारपीट किए जाने का आरोप की बात कही अखिलेश का कहना है, की 15 साल पहले शादी हुई थी। अनिल के किसी महिला से अवैध संबंध हैं, जिसके चलते आए दिन झगड़ा होता था। आज अनिल और उनके भाई आशीष गुप्ता ने उसकी बहन को फांसी पर लटका दिया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!