, ,

पैदल जा रही महिला को ट्रक ने कुचला, ड्राइवर गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के दिनारा थाना क्षेत्र फोरलेन हाइवे किनारे पैदल जा रही 75 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।

सोमवार की दोपहर 2.30 बजे जनकपुर गांव की रहने वाली 75 वर्षीय गेंदारानी पाल अशोक होटल से पैदल हाईवे किनारे अपने घर जा रही थी। इसी दौरान दिनारा की तरफ से आ रहे ट्रक (JK18B0065) ने बुजुर्ग महिला को रौंद दिया। ट्रक के पहिए की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। दिनारा थाना प्रभारी संतोष भार्गव ने बताया कि ट्रक की जब्ती कर ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।


संबंधित खबरें