Press "Enter" to skip to content

करैरा की पूर्व विधायक शकुंतला खटीक ने थामा भाजपा का दामन / Karera News

शिवपुरी। करैरा की पूर्व विधायक शकुंतला खटीक ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया हैै। कल उन्होंने दिल्ली जाकर राज्यसभा सांसद ज्योेतिरादित्य सिंधिया के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। शकुंतला खटीक के कांग्रेेस छोड़ने के पीछेे उन्हें टिकट न मिलने को कारण माना जा रहा हैै। शकुंतला खटीक नेे कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा भेज दिया है।  
यहां बता दें कि शकुंतला खटीक ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे की मानी जाती है।
विवाद से रहा नाता
बता दें कि मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पूर्व शिवराज सिंह सरकार के समय मंदसौर किसान आंदोलन के दौरान कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में प्रदर्शन कर रही थी। इसी क्रम में शिवपुरी जिले के करैरा विधानसभा में तत्कालीन विधायक शकुंतला खटीक के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया था। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान तत्कालीन विधायक शकुंतला खटीक ने अपने समर्थकों से लगातार तीन बार कहा कि “थाने में आग लगा दो।” पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया था।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!