Press "Enter" to skip to content

क्राइम : तिली फसल में भैंस घुस जाने को लेकर हुए विवाद में लाठियों से की थी हत्या, 4 गिरफ्तार, तीन फरार / Shivpuri News

शिवपुरी। तिली फसल में भैंस घुस जाने के लेकर हुए 25 सितंबर को चाचा भतीजे के विवाद में मारपीट के दौरान भतीजे सतीश पुत्र रामेश्वर की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने नामजद 7 आरोपियों में से 4 आरोपियों को मंगलवार गिरफ्तार कर लिया जबकि 3 आरोपी अभी भी फरार है।
थाना प्रभारी सीहोर उपनिरीक्षक राजवीरसिंह गुर्जर ने बताया कि 25 सितंबर को फरियादी लक्ष्मीकांत पुत्र रामेश्वर शर्मा 50 साल निवासी ग्राम सीहोर की रिपोर्ट पर मृतक सतीश की हत्या के आरोपियों लखनलाल शर्मा, रामजीत शर्मा, गिर्राज शर्मा, नरहरि शर्मा, रामकुमार शर्मा, विशंभर शर्मा, जागेंद्र शर्मा निवासी सीहोर के विरुद्ध अपराध दर्ज किया था।
29 सितंबर को सुबह करीब 9:30 बजे बधिया वाला खेत जंगल में मुखबिर सूचना पर आरोपी नरहरि शर्मा पुत्र रामभरोसे लाल शर्मा 50 साल, विशंभर पुत्र नरहरि शर्मा 22 साल, रामकुमार पुत्र भरोसेलाल शर्मा 55 साल, रामजीत उर्फ रामजीलाल पुत्र नाथूराम शर्मा 35 साल निवासी ग्राम सीहोर को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को न्यायालय करैरा में पेश किया। जबकि अभी तीन और आरोपी गिर्राज शर्मा, लखनलाल शर्मा, जागेंद्र शर्मा फरार बताए जाते हैं। इनकी तलाशी में पुलिस जुटी हुई हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!