Press "Enter" to skip to content

शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने वार्ड अध्यक्ष और शहर पदाधिकारी किए नियुक्त / Shivpuri News

जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा, विधानसभा प्रभारी राजकुमार पटेल ने प्रदाय किए नियुक्ति पत्र 
शिवपुरी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष मोहित अग्रवाल द्वारा कांग्रेस संगठन को शहर में मजबूती प्रदान करने के उद्देय से नगर के विभिन्न वार्डों में अध्यक्षों की तैनाती की गई तो वहीं शहर में संगठन को संगठनात्मक रूप से मजबूत करने के उद्देश्य से शहर कांग्रेस के पदाधिकारी भी मनोनीत किए गए। इन सभी मनोनीत नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को उनके पदीय दायित्व के लिए एक कार्यक्रम स्थानीय शहर कांग्रेस कार्यालय गुना वायपास पर किया गया। जहां कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा, पोहरी विधानसभा प्रभारी राजकुमार पटेल, प्रदेश प्रवक्ता अभिजीत भदौरिया, जिला उपाध्यक्ष बासित अली, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामसिंह यादव मौजूद रहे। 
इस दौरान कार्यक्रम का सफल संचालन जिला प्रवक्ता विजय चौकसे द्वारा किया गया जबकि आभार प्रदर्शन शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने व्यक्त किया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा व विधानसभा प्रभारी राजकुमार पटेल ने मनोनीत नवीन शहर कांग्रेस कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को कांग्रेस संगठन को सशक्त बनाए रखने को लेकर शपथ दिलाई गई और अंत में उन्हें करैरा और पोहरी विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने के दिशा निर्देश दिए। 
यह बनाए गए नए शहर कांग्रेस के पदाधिकारी 
शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल द्वारा शहर कांग्रेस कार्यकारिणी को सशक्त और मजबूत बनाए रखने के लिए शहर कांग्रेस की कार्यकारिणी बनाई गई है जिसमें शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष राजेन्द्र सखलेचा गोलू, नरेन्द्र शर्मा डिघर्रा, रविन्द्र सिंह कुशवाह राजाबाबू, याकूब खान को बनाया गया जबकि शहर महामंत्री के पद पर मोहन सिंह व रवि भार्गव का मनोनयन किया गया, इसके साथ ही शहर सचिव पद पर सलीम खान व अरबाज खान को मनोनीत किया गया। इसके अलावा नगरीय क्षेत्र के वार्डों में भी वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किए गए है जिसमें वार्ड क्रं्र.2में अनिल तोमर, वार्ड क्रं.4 में प्रमोद नामदेव, वार्ड क्रं.5 में मयंक सेन, वार्ड क्रं.11 में जावेद खान, वार्ड क्रं्र.13 में अभिषेक गोस्वामी, वार्ड क्रं.  14 में बच्चूराम जाटव, वार्ड क्रं.16 में ज्वाला बाबा, वार्ड क्रं. 17 रहीम खान, वार्ड क्रं.27 में अजहर पठान, वार्ड क्रं. 30 में सुलेमान खान, वार्ड क्रं.31 में रामप्रकाश दण्डौतिया, वार्ड क्रं.32 में आनंद कोली व वार्ड क्रं. 35 में शेर खान को वार्ड अध्यक्ष बनाया गया। सभी मनोनीत पदाधिकारियों ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष के प्रति आभार ज्ञापित किया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!