Press "Enter" to skip to content

तेज रफ्तार टैंकर ने स्कूटी सवार महिला पटवारी को रौंदा, मौके पर मौत, चालक गिरफ्तार / Bairad News

शिवपुरी। जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के अमरौदी गांव के पास पोहरी मोहना रोड पर बुधवार की सुबह करीब 11 बजे, एक टैंकर चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए स्कूटी सवार महिला पटवारी को रौंदा दिया। हादसे में महिला पटवारी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और टैंकर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक बैराड़ तहसील में पदस्थ महिला पटवारी रितु अग्रवाल पुत्री मदन अग्रवाल निवासी कटरा मोहल्ला पोहरी उम्र 27 साल बैराड़ तहसील ड्यूटी करने पोहरी से आ रही थी तभी अमरौदी गांव के पास पोहरी मोहना रोड पर पीछे से तेज गति से आ रहे कैमिकल टैंकर ने महिला की स्कूटी को रौंद दिया. जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मामले की जानकारी महिला के परिजनों को दी गई. जिसके बाद वह घटनास्थल पर पहुंचे।
महिला पटवारी के शव को घटनास्थल से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, वहीं आरोपी चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. साथ ही टैंकर को भी जब्त कर लिया गया है.
 
 बताया जा रहा है कि रितु सन 2019-20 की पटवारी के पद पर चयनित हुई थी। जो मूलत: पोहरी की ही रहने बाली है। वह आज दोपहर अपनी स्कूटी से डूयूटी करने बैराड तहसील में स्थित अपने खरई हल्का पर जा रही थी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!