Press "Enter" to skip to content

दुकान में चोरों ने लगाई सेंध, तीन मोबाइल, घड़ी व नकदी चुराकर ले गए / Karera News

करैरा। करैरा थाना क्षेत्र के तहत हनुमान मंदिर के पास कालीपहाड़ी पर िस्थत एक दुकान में चोरों ने सेंध लगा दी। चोर यहां से मोबाइल, घड़ी सहित नकदी चुराकर ले गए। मामले में पुलिस ने दुकान मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
श्रीकृष्ण देव पुत्र रामदेव निवासी जैनपुर यूपी ने बताया कि उसकी कालीपहाड़ी के पास मोबाइल की दुकान है। बीते रोज वह अपनी दुकान बंद कर घर चला गया। जब वह आया तो देखा कि उसकी दुकान का ताला टूटा हुआ है। जब दुकान के अंदर जाकर देखा तो वहां रखे तीन मोबाइल, एक घड़ी व गल्ले में रखी 15 हजार की नकदी चोरी हो गई थी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयना कर मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!