Press "Enter" to skip to content

विवाद के चलते महिला की लात-घूसों से मारपीट / Khaniyadhana News

खनियांधाना। जिल के खनियांधाना क्षेेत्र के तहत नई बस्ती निवासी एक महिला की विवाद के चलते गांव के ही रहने वाले युवक ने मारपीट कर दी जिससे वह घायल हो गई और उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से चला गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
शकुंतला पत्नी रामकिशन जाटव निवासी नई बस्ती खनियांधाना का किसी बात को लेकर कल्ली लोधी से विवाद हो गया और इसी विवाद के चलते आरोपी ने गाली-गलौंज देनी शुरू कर दी। जब शकुंतला ने गाली देने से मना किया तो आरोपी ने उसकी मारपीट कर दी और उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। जिसकी शिकायत पीडि़ता ने खनियांधाना में दर्ज कराई है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!