Press "Enter" to skip to content

भैंस चराने गई दो बालिका करमाजकला के तालाब में डूबी, मौत / Sirsod News

शिवपुरी। जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले करमाजकला में एक कुशवाह परिवार की दो बच्चियां भैंसों को चराने गई थी। तभी तलाब में नहाने लगी और गराई में चले जाने से दोनों की पानी में डूब गई। जिसकी जानकारी स्थानीय लोगों को लगी तो उन्होंने तत्काल दोनों बच्चियों को तालाब से बाहर निकाल कर उनको तत्काल बगैर देरी किए हुए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने दोनों बच्चियों को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार सिमरन कुशवाह की दो पुत्रियों जिनमें देवी 12 वर्ष एवं रजनी 06 बर्ष दोनों कल दोपहर गांव के ही तालाब के पास भेंसों को चराने गई थी तभी नहाने लगी तो अचानक छोटी बेटी रजनी  06 वर्ष का पैर फिसल जाने से वह तालाब में डूबने लगी तो उसे देखकर देवी ने उसे बचाने प्रयास किया और उसका हाथ रजनी की गर्दन पर पहुंचा उसे पकड़कर खींचती तब तक और गहराई में चली गई जिससे दोनों डूब गई। घटना की जानकारी परिजनों को लगी तो उन्होंने आनन फानन में जिला अस्पताल लेकर आए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!