Press "Enter" to skip to content

अनियंत्रित होकर बोलेरो पलटी एक की मौत, तीन लोग घायल / Khod News

खोड़। वीरा गांव के बीच बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है और तीन घायल हैं। घायलों को पिछोर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना शनिवार की शाम 4 बजे घटित हुई। वहीं इस मामले में खोड़ चौकी पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है। जानकारी के मुताबिक वीरा गांव के पास शनिवार की शाम 4 बजे बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दीवान सिंह पुत्र गोरेलाल परिहार निवासी गढोइया की मौत हो गई है। वहीं हादसे में गाड़ी में सवार सतनात परिहारए राजवीर परिहार और बालिकदास गुर्जर घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पिछोर अस्पताल में भर्ती कराया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!