Press "Enter" to skip to content

राज परिवार में जन्मी किंतु त्याग,तपस्या व वात्सल्य की प्रतिमूर्ति थी राजमाता विजयाराजे सिंधिया : शरदेंदू तिवारी / Shivpuri News

सरलता सहजता और संवेदनशीलता की त्रिवेणी थी राजमाता जी : धैर्यवर्धन शर्मा
शिवपुरी। राजमाता विजयाराजे सिंधिया भले ही राज परिवार में जन्मी किंतु दीन दुखियों के दर्द को दूर करने और सामाजिक धार्मिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रियता के कारण वे राजमाता से लोकमाता बन गई भारतीय जनसंघ एवं भारतीय जनता पार्टी की संस्थापक सदस्यों में से एक राजमाता जी ने राजनीति में ऊंचे आयाम स्थापित किए, उनके द्वारा किए गए सेवा कार्यों को आज भी याद किया जाता है राजनीति को उन्होंने कभी भोगा नहीं और आजीवन सेवा एवं पुण्य कार्य में लगी रही। यही कारण है कि उनके ऊपर दलगत राजनीति करने का ठप्पा नहीं लगा मध्य प्रदेश में राजनीतिक क्षेत्र में उन्होंने एक नई दिशा दी और जनसंघ एवं भारतीय जनता पार्टी के माध्यम से आखरी तक राजनीति और सत्ता का केंद्र बनी रहीं उनके प्रयास जो जनहित में किए गए भी आज भी हम सब के लिए अनुकरणीय हैं उक्त उद्बोधन आज राजमाता विजयराजे सिंधिया जी के 100 बे जयंती वर्ष पर भारत सरकार द्वारा उनकी जयंती पर 100 के सिक्के का विमोचन के बरचुअल कार्यक्रम  में भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री श्री शरदेन्दु तिवारी ने व्यक्त किए।
भारतीय जनता पार्टी जिला शिवपुरी द्वारा कैलाश वासी राजमाता  विजयाराजे सिंधिया जी की जयंती के 100 बे जयंती को सेवा पर्व के रूप में मनाया, इसके साथ ही भाजपा जिला शिवपुरी द्वारा आज भारत सरकार के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा राजमाता जी जन्म शताब्दी वर्ष  जयंती पर 100 रु के सिक्के के अनावरण का बरचुअल कार्यक्रम स्थानीय सोन चिरैया होटल में रखा गया ।
      
कार्यक्रम में राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए पैनलिस्ट धैर्यवर्धन शर्मा ने कहा कि राजमाता जी सरलता, सहजता और संवेदनशीलता की त्रिवेणी थी बे वात्सल्य की धनी थी और ममतामयी थी उनके समर्पण की भावना ने आज हम सबको समाज सेवा की बड़ी सीख दी है उन्होंने राजमहलो के वैभव को त्याग कर गरीबों व अभाव ग्रस्त लोगों की सेवा ही नारायण की सेवा माना, हम सबको उनके जीवन से प्रेरणा लेकर उनके बताए आदर्शो पर चलने का संकल्प लेना चाहिए वह राजमाता होते हुए सदैव लोकमाता के मार्ग पर चली यही कारण है कि देश ने उन्हें लोकमाता के रूप में स्वीकार किया।
आज के कार्यक्रम के संयोजक हेमंत ओझा व संचालन कार्यालय मंत्री अमित भार्गव ने किया।     
    
आज के कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं विधानसभा के प्रभारी श्री शरदेन्दु तिवारी, पैनलिस्ट धैर्यवर्धन शर्मा, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक खंडेलवाल हेमंत ओझा तेजमल सांखला ,विमलेश जी गोयल ,अनुराग अष्ठाना सोनू विरथरे ,मुकेश चौहान ,वीनू शर्मा ,श्रीमती लक्ष्मी जाटव ,श्रीमती नीलम बघेल,श्रीमती सुषमा ओझा ,अनिल बघेल ,केपी परमार ,विपुल जैमिनी ,पूनम पुरोहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!