Press "Enter" to skip to content

मध्यदेशीय अग्रवाल समाज संक्षिप्त रूप से मनाएगा महाराजा अग्रसेन जयंती / Shivpuri News

16 को रक्तदान जबकि 17 को मनाई जाएगी अग्रसेन जयंती 
शिवपुरी। कोराना काल के कारण इतिहास में पहली बार मध्यदेशीय अग्रवाल समाज भव्यता के साथ मनाई जाने वाली महाराजा अग्रसेन जयती समारोह का आयेाजन इस वर्ष सूक्ष्म रूप से आयोजित होने जा रहा है। संक्षिप्त महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह में ऑनलाईन डांस प्रतियोगिता, रक्तदान शिविर व महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर एक-एक कर पूजन समारोह व आरती कार्यक्रम तय किया गया है। 
कार्यक्रम के बारे में जानकंारी देते हुए मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के अध्यक्ष गौरव सिंघल व महामंत्री प्रांशुल अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना के चलते शासन के नियम निर्देशों का पालन मध्यदेशीय अग्रवाल समाज भी करेगा और इन हालातों में कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह इस वर्ष इतिहास में पहली बार संक्षिप्त रूप में मनाई जाएगी जिसमें महाराजा अग्रसेन जयंती संयोजक हरिबल्लभ बंसल को बनाया गया है जिनके निर्देशन में कार्यक्रम की शुरूआत 15 सितम्बर तक पहुंचाई जाने वाली ऑनलाईन डांसिंग एवं सिंगिंग प्रतियोगिता के साथ होगी जिसमें दिए गए वाट्सएप्प नंबर पर संबंधित प्रतिभागी अपना वीडियो बनाकर भेज सकता है।
 कार्यक्रम संयोजक आदर्श गुप्ता होंगें जबकि तीखी नोंक झोंक व हरी सब्जी से रंगोली बनाओ प्रतियोगिता  कार्यक्रम संयोजक श्रीमती रेणु सिंघल, रेणु अग्रवाल द्वारा संपन्न कराई जाएगी। इसके बाद 16 सितम्बर को रक्तदान शिविर का आयेाजन प्रात: 9 बजे से दोप. 12 बजे तक स्थानीय मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला पर आयोजित होगा, कार्यक्रम संयोजक राजेश सिंंघल, अमित सेठ एवं शुभम गर्ग मामा होंगें, इसके साथ ही 17 सितम्बर को महाराजा अग्रसेन जयंती का आयोजन कोविड-19 के तहत एक-एक व्यक्ति मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला पहुंचकर शासन के नियम निर्देशों का पालन करते हुए मास्क, सेनेटाईज और दो गज की दूरी के साथ महाराजा अग्रसेन का पूजन और आरती कर सकेगा। अंत में सभी को प्रसाद भी वितरित किया जाएगा। अग्रसेन जयंती का यह आयोजन प्रात: 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक जारी रहेगा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!