Press "Enter" to skip to content

खेत में पानी देने को लेकर चले लाठी-फर्शे, क्रॉस केस दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी। सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के तहत खेेत में पानी देने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोगोंे ने एक-दूसरे पर लात-घूसे, लाठी व फर्शे से हमला कर दिया। घटना में दोनों पक्षोें के लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
मिली जानकारी के अनुसार बंटी पुत्र सुघरसिंह गुर्जर निवासी ग्राम करई हमदपुर व जसवंत पुत्र विजयसिंह गुर्जर निवासी ग्राम करई अहमदपुर में खेत में पानी देने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना गहराया कि दोनों पक्ष एक-दूसरे के साथ गाली-गलौंज करने लगे। झगड़ा होते देख दोनों तरफ के लोग आ गए और एक-दूसरे के साथ गाली-गलौंज करतेे हुए लाठी, फर्शें से हमला बोल दिया। घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया है। मामले में पुलिस ने जसवंत की शिकायत पर बंटी गुर्जर, रन्नो, मंगलसिंह, श्याम बिहारी गुर्जर व बंटी की शिकायत पर जसवंत, भरत, बबलू, ऐदलसिंह गुर्जर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!