Press "Enter" to skip to content

लायन्स व लायनेस क्लब साउथ ने संक्षिप्त सेवा सप्ताह में वृद्धाश्रम में की सेवा, बांटे डस्टबिन / Shivpuri News

शिवपुरी। समाजसेवी संस्था लायन्स व लायनेस क्लब शिवपुरी साउथ के द्वारा संक्षिप्त सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में सेवा सप्ताह के तहत लायन्स क्लब साउथ द्वारा स्थानीय मंगलम् स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां मौजूद वृद्धजनों की सेवा की गई और कोरोना काल को ध्यान में रखते हुए इन वृद्धजनों को इम्युनिटी बूस्टर व अन्य जरूरी सामग्री प्रदाय की गई। 
इस दौरान लायन्स साउथ अध्यक्ष राकेश जैन, सचिव सौरभ सांखला व कोषाध्यक्ष कृष्णमोहन अग्रवाल ने बताया कि कोरोना काल के समय में शासन के नियमों का पालन करते हुए सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है लेकिन इस वर्ष सामूहिक ना होकर यह संक्षिप्त रूप से आयोजित किया गया है जिसमें प्रत्येक दिन सेवा भावी गतिविधि कर आमजन की सेवा और जन कल्याण के कार्य किए जाए इसे लेकर पहल की जा रही है। इसके साथ ही लायन्स क्लब शिवपुरी साउथ के द्वारा शहर के तात्याटोपे पार्क परिसर में भी स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए डस्टबिन का नि:शुल्क वितरण किया गया। यहां पार्क में मौजूद गंदगी इन डस्टबिनों के माध्यम से एकत्रित होगी और स्वच्छता का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम में लायन्स व लायनेस क्लब शिवपुरी साउथ के अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे जिसमें लायनेस क्लब साउथ की अध्यक्ष सीमा गोयल व सचिव प्रियंका भार्गव व कोषाध्यक्ष आनंदिता गांधी व एरिया ऑफिसर रूचि जैन मौजूद रही।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!