Press "Enter" to skip to content

खुड़ा में रंजिश को लेकर दो पक्षों में चले लात-घूसे / Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले शक्तिपुरम खुड़ा इलाके में रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की श्किायत पर क्रॉस केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
आनंद पुत्र रामकिशन कुशवाह व मोनू पुत्र अशोक कुमार शर्मा निवासी शक्तिपुरम खुड़ा के परिवार में विवाद चला आ रहा था। बीती 14 अक्टूबर को इसी विवाद के चलते दोनों पक्षोें में मुंहवाद हो गया। यह मुंहवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोगों ने लात-घूसों से एक-दूसरे की जमकर मारपीट कर दी। घटना के बाद दोनों पक्ष के लोग थाने गई और शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मोनू शर्मा की शिकायत पर आनंद कुशवाह, कल्लू कुशवाह, रामकिशन कुशवाह के खिलाफ व आनंद कुशवाह की शिकायत पर गिर्राज शर्मा, कल्लू शर्मा, भूरा शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!