शिवपुरी। अमोेला थाना क्षेत्र के तहत शिवपुरी-झांसी रोड पर स्थित शिवशक्ति ढावे चलाने वाले युवक की तीन लोगों ने मारपीट कर दी। मामलेे में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
अमरचंद पुत्र लालडले प्रसाद लोधी निवासी सलैया ने बताया कि 14 अक्टूबर को उसके होेटल पर जितेंद्र, टिंकल, अरूण निवासी पुराना अमोला आए और उसकेे साथ विवाद कर गाली-गलौंज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो लाठी व लात-घूसों से मारपीट कर दी और दुकान में लगी एक एलईडी टीबी को भी तोड़ दिया।






Be First to Comment