Press "Enter" to skip to content

छर्च में मंदिर से श्रीराधा.कृष्ण की 400 साल पुरानी अष्टधातु की मूर्तियां चोरी / Pohari News

पोहरी। तहसील के छर्च कस्बे में राधा.कृष्ण की करीब 400 साल पुरानी अष्टधातु की दो मूर्तियां चोरी हो गईं हैं। राधाकृष्ण मंदिर से बुधवार.गुरुवार की दरम्यानी रात चोरी की वारदात हुई है। मूर्तियां पुरानी होने की वजह से चोरी होने की बात सामने आई है।
छर्च कस्बे में बीच चौराहा स्थित राधाकृष्ण मंदिर से रात 12 बजे अज्ञात चोर बाइक से आए मूर्तियां चुराकर ले गए। मंदिर के पुजारी फरियादी भगवतीशरण पुत्र नरोत्तम भार्गव निवासी छर्च ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात चोर राधाकृष्ण की मूर्तियां चुराकर ले गए हैं। मंदिर के सामने मकान के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में चाेर रात 12 बजे बाइक से आए। एक बदमाश अंदर मंदिर में गया और अष्टधातु की राधाकृष्ण की दोनों मूर्तियां ले आया। चोर चांदी के मुकुट और चांदी की बांसुरी मंदिर में ही निकालकर रख गए हैं। पुजारी का कहना है कि यह मंदिर करीब चार सौ साल पुराना है।
बता दें कि छर्च का पुराना नाम डिबरूगढ़ हुआ करता था। चार सौ साल पहले मंदिर का निर्माण कर अष्टधातु की राधाकृष्ण की मूर्तियां स्थापना हुई थी। माना जा रहा है कि पुरानी होने की वजह से मूर्तियों की अच्छी कीमत मिलने के कारण अज्ञात चोर चुराकर ले गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज किया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!