Press "Enter" to skip to content

बीमार पिता ने इलाज के लिए बेटे व बहू से मांगे रुपए तो कर दी मारपीट / Bairad News

शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम कालामढ़ में बेेटे व बहू ने मिलकर पिता की मारपीट कर दी। मारपीट का कारण पिता द्वारा इलाज के लिए रुपए मांगना बताया जा रहा है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
रामस्वरूप पुत्र कल्लाराम जाटव निवासी वार्ड क्रमांक 12 कालामढ़ ने बताया कि वह बीमार था जिस कारण इलाज के लिए उसने अपने पुत्र सोनू जाटव, रवि जाटव व बहू रेखा जाटव से रुपए मांगे। लेेकिन रुपए देने की बजाए वह उसके साथ गाली-गलौंज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो लात-घूसोें से मारपीट ेकर दी। मामलेे में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!