Press "Enter" to skip to content

ट्रांजेक्शन फैल हुआ, कस्टमर केयर फोन लगाया और खाते से साफ हो गए 72 हजार / Karera News

करैरा। करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले वार्ड क्रमांक 9 में रहने वाले एक युवक के साथ ठगी का मामला आया है। यहां ठगों ने कस्टमर केयर बनकर युवक के खाते से संबंधी जानकारी लेकर 72 हजार 400 रुपए साफ कर दिए। मामले में फरियादी ने पुलिस में केस दर्ज करवाया है। यहां पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
जानकारी के अनुसार आशीष पहारिया पुत्र विजय पहारिया निवासी सीता सेंट्रल स्कूल के पास वार्ड क्रमांक 1 का कहना है कि उसने बीते रोज अपने दोस्त को 16 हजार 801 रुपए का ट्रांजेक्शन किया था जो फेेल हो गया। ट्रांजेक्शन फैल होने पर एचडीएफसी बैंक के कस्टमर केयर टोेल फ्री नं. पर फोन लगाया। इसी बीच अचानक फोन कट होकर युवक ने कहा कि आप अपनी मेल आईडी व किए गए ट्रांजेक्शन की जानकारी दे दें। जानकारी देते ही उसके खाते से 25-25 हजार रुपए दो बार व 22 हजार 400 रुपए का तीसरी बार खाते से निकल गए। इस तरह कुल 72 हजार 400 रुपए खाते से साफ हो गए। मामले की जानकारी युवक ने बैंक अधिकारियों को दी जिस पर खाता लॉक कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!