Press "Enter" to skip to content

पोहरी वृत्त प्रभारी सोनाली त्रिवेदी की अबैद शराब के प्रति बड़ी कार्रवाई / Pohari News

शिवपुरी। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के निर्देश अनुसार जिला आबकारी अधिकारी वीरेंद्र सिंह धाकड़ के नेतृत्व में अवैध मदिरा विक्रय/परिवहन/संग्रहण एवं जहरीली शराब के विरूद्ध जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। हाल ही में जहरीली शराब से हुई जनहानि के मद्देनजर पोहरी वृत्त प्रभारी सोनाली त्रिवेदी उप निरीक्षक द्वारा वृत्त पोहरी में ग्राम बैराड एवं आस पास के क्षेत्र बंजारों के डेरों पर दबिश देकर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के 03 प्रकरण पंजीबद्ध कर कुल 50 ली. हाथ भट्टी मदिरा जप्त की गई एवं लगभग 4800 किलो गुडलहान और मदिरा बनाने का समान मौके पर नष्ट किया गया। उक्त समान की कुल कीमत लगभग 2,60,300 रुपये आंकी गई है। कार्यावाही में वृत्त प्रभारी सोनाली त्रिवेदी आबकारी उपनिरीक्षक और आबकारी मुख्य आरक्षक और आरक्षकों का सराहनीय योगदान रहा। आबकारी द्वारा अवैध एवं जहरीली शराब के विरूद्ध इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!