Press "Enter" to skip to content

घर में छिपकर बैठे 32 बर्षीय युवक ने किया 70 बर्षीय वृद्धा के साथ दुष्कर्म ,आरोपी गिरफ्तार / Karera News

शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला के दुष्कर्म के मामले से लोग सकते में आ गए। बताया जा रहा है कि आरोपित युवक वृद्ध महिला के घर में छिपकर बैठा हुआ था और उसके घर लौटने का इंतजार कर रहा था। जैसे ही महिला माता के दर्शन कर रात में घर लौटी तभी घर में प्रवेश करते ही युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपित को हिरासत में ले लिया है। 
जानकारी के अनुसार करैरा के एक गांव में बीते रोज एक 70 वर्षीय वृद्धा रात 10 बजे के करीब माता के दर्शन कर वापस लौट रही थी तभी गब्बर प्रजापति 32 वर्ष महिला के घर में छिपकर बैठा हुआ था। इस बीच जैसे ही वृद्धा ने घर में प्रवेश किया तभी युवक ने वृद्धा का मुंह दवाकर उसे दबोच लिया और उसके साथ आंगन में दुष्कर्म किया। घटना के बाद आराेपित मौके से भाग निकला। घटना की शिकायत पीड़ित वृद्धा ने करैरा थाने में की जिस पर थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने आरोपित गब्बर को गिरफ्तार कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!