Press "Enter" to skip to content

प्रसूता महिला के परिजन ने स्टाफ नर्स का हाथ मरोड़कर चांटे मारे, किया हंगामा / Karera News

करैरा। सामुदायिक अस्पताल करैरा में छुट्‌टी कराने को लेकर प्रसूता के ससुर ने स्टाफ नर्स का हाथ मरोड दिया और चांटे मार दिए। स्टाफ नर्स की रिपोर्ट पर करैरा थाना पुलिस ने प्रसूता के ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

फरियादी स्टाफ नर्स दीक्षा निलजीवार पुत्र मुकेश निलजीवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 29 अक्टूबर की सुबह 8 बजे करैरा अस्पताल में ड्यूटी पर पहुंची। प्रसूता महिला दीपमाला की डिलीवरी हुई थी, तभी प्रसूता के अटेंडेंट ससुर रामपाल सिंह चौहान आए और छुट्‌टी करने के लिए कहने लगे। मैंने कहा कि आप थोड़ा इंतजार कर लो और अपने कागजों में की फोटो कॉपी मुझे दे दो। मैं ऐसे छुट्‌टी नहीं दे सकती हूं, डॉक्टर साहब अभी आ जाएंगे तो उनसे परमिशन एवं हस्ताक्षर करवाकर छुट्‌टी देंगे। तभी रामपाल सिंह ने कहा कि मैं अपनी मरीज को उठाकर ले जा रहा हूं।

मैंने कहा कि अभी आप रुक जाएं, उसके बाद दीपमाला के ससुर रामपाल ने मुझसे मेरा नाम व जाति पूछी। इसके बाद मुझे जातिसूचक गालियां देकर मेरा हाथ पकड़कर मरोड दिया और गाल में थप्पड़ मारे। चिल्लाने पर अस्पताल के कर्मचारी रेखा वाल्मीकि, रचना वाल्मीकि, ग्यासो केवट, अनीता कामटे स्टाफ नर्स आ गईं और मुझे बचाया। रामलाल बोले कि तेरी नौकरी खा लूंगा, जिससे मैं डर गई। इसके बाद बीएमओ को सारी बात बताई। पुलिस ने रामपाल सिंह चौहान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!