Press "Enter" to skip to content

भाजपा की रैली में कांग्रेस का नारा लगाने पर पूर्व विधायक के बॉडीगार्ड ने की मारपीट / Karera News

आदिवासियों ने लगाया पैसे देकर वोट मांगने का आरोप
शिवपुरी। करैरा विधानसभा के अमोला थाना क्षेत्र में पूर्व विधायक शकुंतला खटीक के बॉडीगार्ड पर आदिवासियों के साथ मारपीट करने के आरोप लगे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार शकुंतला खटीक ग्राम बिदावली में आदिवासी मोहल्ले में बैठक लेने गई थीं। इस दौरान एक युवक ने कांग्रेस को वोट देने की बात कह दी। इसके बाद उनके बॉडीगार्ड ने उस युवक को थप्पड जड दिए। वहीं एक आदिवासी ने वोट के लिए रुपयों का लालच देने का आरोप भी लगाया है। इसके बाद सहरिया क्रांति के सदस्य और पीडित आदिवासी इकठ्ठा होकर अमोला थाना पहुंच गए।
देवू आदिवासी निवासी ग्राम दिदावली ने बताया कि शंकुतला खटीक ने पहले सूचना दी थी कि वे हमारे आदिवासी मोहल्ले में आ रही हैं। पूरा मोहल्ला इसमें जा रहा था। सभी आदमी इकठ्ठा मिलना चाहिए। मैें बैठ ही नहीं पाया कि उसके पहले बॉडीगार्ड ने थप्पड मार दिया। मैंने बस यह कहा था कि हमने इन्हें विधायक बनाया और ये कभी गांव में लौट कर नहीं आईं। इसके बाद बॉडीगार्ड ने मार दिया। वहीं अरविंद आदिवासी ने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक शकुंतला खटीक ने हमसे कहा कि तुम पैसे ले लोए लेकिन वोट हमें ही देना। हमने कहा कि मर्जी हमारी है जहां होगी वोट देंगे। हमने कहा कि मारपीट क्यों कर रहे हो तो कहा कि वोट नहीं दोगे तो ऐसे ही मारेंगे। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि वोट किस पाटी को देना है।
वहीं सतीश जाटव का कहना था कि शंकुतला खटीक पहुंची तो हमारा एक लडका कांग्रेस का नारा लगा रहा था। वो बोलीं कि हमारे प्रचार में कांग्रेस का नारा क्यों लगा रहा है। तो उन्होंने कहा कि मेरे प्रचार में कांग्रेस का नारा नहीं लगाना है। इसके बाद उनके बॉडीगार्ड ने चांटे मार दिए। किसी भी आदिवासी को गनमैन का नाम नहीं पता था।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने लगाया एसडीओपी को फोन
शकुंतला देवी ने हाल ही में कांग्रेस छोड भाजपा की सदस्यता ली है। वे कांग्रेस की ओर से करैरा विधायक भी रह चुकी हैं। इस घटना के बाद कांग्रेस के नेताओं ने पुलिस को फोन घूमाने शुरू कर दिए। पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने एसडीओपी जीडी शर्मा को फोन कर आरोपित पर एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कडी कार्रवाई करने को कहा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!