Press "Enter" to skip to content

मतगणना के दिन बंद रहेंगी देशी-विदेशी मदिरा की दुकानें / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के विधानसभा क्षेत्र 23 करैरा एवं 24 पोहरी में 3 नवंबर 2020 को आयोजित हुए मतदान की मतगणना 10 नवंबर को होगी। मतगणना को देखते हुए 10 नवंबर को भी पूर्णतः शुष्क दिवस घोषित किया गया है। कलेक्टर अक्षय कुमारसिंह ने बताया कि कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा की दृष्टि से 10 नवंबर को मतगणना वाले दिन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 23 करैरा एवं 24 पोहरी एवं नगर पालिका क्षेत्र शिवपुरी के सीमावर्ती क्षेत्र के तीन किमी के क्षेत्र में स्थित समस्त देशी-विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानें, देशी मदिरा बाॅटलिंग इकाई, सीएस-1बी एवं देशी/विदेशी मदिरा भांडागार तथा एफ.एल.-2,3,6,7 दुकानें पूर्णतः बंद रखी जाकर मदिरा की बिक्री प्रतिबंधित कर शुष्क दिवस घोषित किया है। शुष्क दिवसों पर अवैध रूप से मदिरा के आयात, निर्यात, परिवहन, विनिर्माण, संग्रहण कब्जा एवं विक्रय न हो पाए। इसके लिए आबकारी विभाग एवं पुलिस विभाग को निर्देश दिए गए है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!