शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के तहत कंजर डेरा के सामने एक वाहन के चालक ने युवक में टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार मुकेश पुत्र दुर्गा प्रसाद प्रजापति निवासी करैरा बीते रोज कंजर डेरा के सामने खड़ा हुआ था तभी पीछे से तेज गति से आ रहे वाहन के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी जिससे मुकेश की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment