सिरसौद। सिरसौद थाना क्षेत्र के तहत जाट फार्म के पास सिंहनिवास मुढेरी रोड पर एक युवक की मारपीट का मामला सामने आया है। नितेश पुत्र धनीराम खटीक निवासी ग्राम राजा की मुढेरी ने बताया कि बीते रोज वह शाम के समय अपने घर जा रहा था तभी रास्ते में शिवसिंह रावत निवासी सिंहनिवास थाना कोतवाली मिल गया और शराब के लिए रुपए मांगने लगा। जब रुपए देने से मना किया तो लात-घूसों से मारपीट कर दी जिससे वह चोटिल हो गया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment