Press "Enter" to skip to content

ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर अजीत ने की थी आत्महत्या, केस दर्ज / Karera News

दिनारा। दिनारा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम वीरपुर में पुलिस ने चार युवकों पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
राजकुमार पुत्र तुलाराम जाटव निवासी कोडर थाना अमोला ने 5 अक्टूबर को शाम के समय जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को उतरवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि राजकुमार के ससुरालीजन उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे जिस कारण उसने आत्महत्या जैसा आत्मघाती कदम उठाया। मामले में पुलिस ने बच्चीलाल जाटव, शिशुपाल जाटव, कृष्णपाल जाटव, माया जाटव के खिलाफ आत्महत्या उत्प्रेरण का केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!