शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत बटवारे को लेकर महिला की मारपीट का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर द है।
आरती पत्नी सुमित जाटव निवासी कालामढ़ बैराड़ ने बताया कि बीते रोज शाम के समय वह अपने घर के बाहर खड़ी हुई थी तभी वहां भूरा, मुकेश, रामबाई जाटव आए और बटवारे की बात कहने लगे। जब बटवारा करने से मना कर दिया तो सभी ने एक राय होकर लात-घूसों से मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद महिला थाने आई और मामले में केस दर्ज करवाया।




