Press "Enter" to skip to content

घर के आगे से ट्रेक्टर निकालने से मना किया तो कर दी मारपीट / Karera News

शिवपुरी। सीहोर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम हतेड़ा में महिला व युवक की मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट का कारण घर के आगे से ट्रेक्टर न निकलने देने का कारण बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
बैकुंठी पत्नी सुरेश शर्मा निवासी ग्राम हतेड़ा थाना सीहोर ने बताया कि बीते रोज शाम के समय शंकर शर्मा ट्रेक्टर लेकर आया। जिस पर मैंने कहा कि यहां से ट्रेक्टर नहीं निकाला करो हमारा चबूतरा फूट जाता है। इसी बात को लेकर शंकर शर्मा, रिंकू शर्मा, पप्पू शर्मा, राकेश शर्मा निवासी हतेड़ा ने घर के अंदर घुसकर महिला की डंडों से मारपीट कर दी। जब महिला को बचाने भरत शर्मा आया तो उसकी भी मारपीट कर दी व जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!