रात के अंधेरे में मोबाइल टॉर्च की रोशनी के सहारे बाइक दौड़ा रहे
युवक हुए हादसे का शिकार,पुल की रेलिंग से टकराकर सूरी नदी में गिरा बाइक सवार की मौत,3 घायल
शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के पोहरी-मोहना रोड स्थित सूरी नदी के पुल की रेलिंग से टकराकर शनिवार की देर रात बाइक सवार एक युवक नदी में गिर गया.हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.वहीं बाइक पर सवार तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया.वहीं मृत युवक के शव को नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण जांच में लिया है.
रात के अंधेरे में मोबाइल टॉर्च की रोशनी के सहारे से बाइक दौड़ा रहे थे युवक
सूरी नदी के पुल से टकराकर नदी में गिरे बाइक सवार युवकों की बाइक की हेड लाइट खराब थी जिस कारण युवक मोबाइल टॉर्च की रोशनी के सहारे रात के अंधेरे में खाली पड़ी सड़क पर तेज रफ्तार से बाइक दौड़ा रहे थे तभी अचानक सूरी पुल के मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गई जिससे उछलकर बाइक सवार एक युवक दीपू आदिवासी सूरी नदी में जा गिरा जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

बाइक पुल से टकराकर सूरी नदी में गिरी, बाइक सवार एक की मौत 3 घायल, मोबाइल टोर्च से कर रहे थे उजाला / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 5 किलो का राशन तौला तो 4750 ग्राम निकला, मोहरा की राशन दुकान पर ग्रामीणों के गंभीर आरोप, सेल्समैन दुकान बंद कर गायब / Shivpuri News
- स्कूटी चार्ज करने को लेकर देवरानी-जेठ में विवाद, पति पर फेंका खौलता पानी; चेहरा, पेट और पीठ झुलसे / Shivpuri News
- पुरानी रंजिश में घर के बाहर पिता-पुत्र पर लाठी-लोहे की रॉड से हमला, जान से मारने की धमकी, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News
- फक्कड़ कॉलोनी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक, 3-4 दिन से था लापता; होटल पर करता था काम / Shivpuri News
- बारिश में अंतिम संस्कार की मजबूरी: मुक्तिधाम नहीं, टेंट-तिरपाल के सहारे चिता; हाथरस गांव में वर्षों से समस्या / Shivpuri News
More from PohariMore posts in Pohari »
- पवा रोड पर चेकिंग के दौरान लोडिंग पिकअप वाहन में निकली 80 सवारी, थाना प्रभारी ने चालक को लगाई फटकार / Shivpuri News
- पोहरी बांके विहारी गार्डन पर सिद्धिविनायक सेवा समिति के तत्वाधान में 10वा सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन हुआ सम्पन्न /#शिवपुरी
- डीजे बजाने पर विवाद, पड़ौसी ने कर दी पड़ौसी की हत्या / Pohari News
- राशन का नहीं किया वितरणए एसडीएम ने की कार्रवाई / Pohari News
- किताबें खरीदने की कहकर निकली 16 वर्षीय किशोरी हुई लापता, केस दर्ज / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- 5 किलो का राशन तौला तो 4750 ग्राम निकला, मोहरा की राशन दुकान पर ग्रामीणों के गंभीर आरोप, सेल्समैन दुकान बंद कर गायब / Shivpuri News
- स्कूटी चार्ज करने को लेकर देवरानी-जेठ में विवाद, पति पर फेंका खौलता पानी; चेहरा, पेट और पीठ झुलसे / Shivpuri News
- पुरानी रंजिश में घर के बाहर पिता-पुत्र पर लाठी-लोहे की रॉड से हमला, जान से मारने की धमकी, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News
- फक्कड़ कॉलोनी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक, 3-4 दिन से था लापता; होटल पर करता था काम / Shivpuri News
- बारिश में अंतिम संस्कार की मजबूरी: मुक्तिधाम नहीं, टेंट-तिरपाल के सहारे चिता; हाथरस गांव में वर्षों से समस्या / Shivpuri News

Be First to Comment