करैरा। करैरा थाना क्षेत्र के तहत गणेश चौक में रहने वाले दीपक जैन पुत्र मक्खनलाल जैन ने एक युवक अरविंद कुमार पर धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है। पुलिस को शिकायत में दीपक ने बताया कि 15 सितंबर 17 से 13 जनवरी 17 के बीच उसके खाते से दूसरे खाते जिसका धारक अरविंद कुमार के में 3 लाख 43 हजार 600 रुपए ट्रांसफर हो गया। जब उसे इस बात का पता चला तो मामले की शिकायत बैंक में की गई, लेकिन जब कोई हल नहीं निकला तो दीपक थाने पहुंचा और मामले में धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया।




