Press "Enter" to skip to content

खरई में कुबेर, रन्नौद में अवध, पुरानी शिवपुरी में केपी मंडल अध्यक्ष बने / Shivpuri News

 शिवपुरी / भारतीय जनता पार्टी ने शिवपुरी जिले में एक साल से खाली पड़े तीन मंडलों में मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने गुरुवार को पत्र जारी कर पुरानी शिवपुरी, खरई और रन्नौद मंडल में मंडल अध्यक्षों के नाम घोषित कर दिए हैं। भाजपा मंडल खरई में कुबेर धाकड़ को मंडल अध्यक्ष बनाया है। इसी तरह रन्नौद मंडल में अवध बोहरे और पुरानी शिवपुरी मंडल का अध्यक्ष केपी परमार को बनाया है। इन तीनों मंडलों में अध्यक्षों के लिए नवंबर 2019 में भी तीनों के नाम सबसे ऊपर आ रहे थे। लेकिन उस समय तीनों मंडलों को छोड़कर शेष 20 मंडल अध्यक्षों की घोषणा पार्टी कर दी थी। इसके बाद तीनों मंडल खाली पड़े हुए थे। उप चुनाव के बाद भाजपा नेताओं ने पार्टी के खाली पदों की सुध ली। बता दें कि भाजपा ने जिले में मंडल बढ़ाकर 23 कर दिए हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!