Press "Enter" to skip to content

सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी सहित 55 हजार का माल ले गया चोर / Shivpuri News

 

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के फॉरेस्ट रेंज कैंपस होटल ठाटबाट के पास अज्ञात चोरों ने बुधवार-गुरुवार की रात को एक सूने मकान को निशाना बनाया और ताला तोड़कर घर के अंदर रखे 47 हजार रुपये नकदी सहित पुराने चांदी के सिक्के व पायल समेटकर चंपत हो गए। 35 वर्षीय फरियादी गौरव गुप्ता पुत्र राजेश गुप्ता निवासी फॉरेस्ट रेंज कैंपस शिवपुरी बीते बुधवार को परिवार सहित अपनी रिश्तेदारी में शादी में शामिल होने के लिए ग्वालियर गए थे। क्षेत्र में सक्रिय चोरों ने घर के बाहर लटके ताले को देखकर निशाना बनाया और रात को ताला तोड़कर घर के अंदर घुस गए। घर के अंदर घुसे चोर अलमारी के अंदर रखे 47 हजार रुपये नकदी सहित लगभग 200 साल पुराने 10 चांदी के सिक्के व चार जोड़ी चांदी की पायल चोरी करके ले गए। गुरुवार को सुबह जब फरियादी घर वापस लौटकर अपने घर पहुंचा तो घर का मैन दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ मिला। ताला टूटा देखकर जब फरियादी कमरे के अंदर पहुंचा तो अलमारी खुली थी सामान जमीन पर बिखरा हुआ पड़ा था और अलमारी के अंदर रखे रुपये और चांदी के सिक्के व पायल गायब थी। बताया जाता है कि फरियादी के पूर्वजों ने पूजा पाठ के लिए चांदी के लिए प्राचीन चांदी के सिक्के खरीदे थे। चोरी होने पर फरियादी ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल की। जांच पड़ताल में ऐसा कोई सुराग नहीं मिला, जिससे चोरों की पहचान हो सके। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!