Press "Enter" to skip to content

घनश्याम की बाइक चुरा ले गए चोर / Shivpuri News

 


शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत नोहरीकला रेल की पटरी के पास रहने वाले एक युवक की बाइक चोर चुराकर ले गए। घनश्याम कुशवाह पुत्र बालकिशन निवासी नोहरीकला ने बताया कि 13 नवंबर को शाम के समय उसकी बाइक धर के बाहर खड़ी हुई थी। जब वह शाम के समय किसी काम से घर से बाहर आया तो देखा कि उसकी बाइक रखे हुए स्थान पर नहीं है। जिस पर उसने आसपास पूछताछ की लेकिन बाइक का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद वह थाने गया और मामले में बाइक चोरी का केस दर्ज करवाया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!