Press "Enter" to skip to content

तेज रफ्तार स्कार्पियो ने वाहन में मारी टक्कर, एक घायल / Shivpuri News

 

file photo


शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत माधव चौक व गुरूद्वारे के बीच एबी रोड ठण्डी सड़क वाले मोड़ पर एक स्कार्पियो के चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए अपने वाहन से जा रहे राजेंद्रसिंह राजपूत पुत्र राधेश्याम राजपूत निवासी बाबू क्वाटर के सामने सुभाष कॉलोनी में टक्कर मार दी। घटना में राजेंद्र जमीन पर गिर गए और चोटिल हो गए। वहीं वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। मामले में पुलिस ने राजेंद्रसिंह की शिकायत पर स्कार्पियो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!