Press "Enter" to skip to content

चलते ट्रक से फिर चोरी, ताला तोड़कर ले गए डिटोल साबुन के कार्टून / Shivpuri News

 


शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत चोरों ने चलते ट्रक से चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर इस बार चलते ट्रक से डिटोल साबुन चुराकर ले गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार अमरसिंह पुत्र हीरालाल मेघवाल निवासी पाटा थाना नौगाव जिला अलवर राजस्थान अपने वाहन में डिटोल साबुन भरकर ले जा रहा था। जब वह शिवपुरी के बांसखेड़ी क्षेत्र में पहुंचा तो यहां किसी ने ट्रक का ताला तोड़कर डिटोल साबुन के चार कार्टुन कीमत 20 हजार रुपए चुरा लिए। जब घटना के बारे में जानकारी लगी तो पुलिस को सूचना दी। यहां पुलिस ने फरियादी की श्किायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!