Press "Enter" to skip to content

पतंग नहीं देने पर युवक से की मारपीट / Shivpuri News

 

शिवपुरी। अजाक थाना क्षेत्र के
लालमाटी शिवपुरी में पतंग नहीं देने पर हुए विवाद में एक युवक ने दबंगई
दिखाते हुए एक युवक के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस की
जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय फरियादी प्रमोद पुत्र स्व. सिरनाम आदिवासी
निवासी टंकी के पास लालमाटी थाना कोतवाली का भाई विष्णु आदिवासी शुक्रवार
को शाम 5 बजे घर के पास पतंग उड़ा रहा था। तभी पास में रहने वाला अट्टू
पुत्र उस्मान खान फरियादी के भाई के पास पहुंचा और पतंग मांगने लगा। जब
फरियादी के भाई ने पतंग देने से मना किया तो आरोपित युवक ने मारपीट की और
कैंची मारकर घायल कर दिया। शाम को थाने पहुंचे फरियादी की शिकायत पर पुलिस
ने आरोपित युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!